अजब-गजब: पति से रात में अचानक बातें करने लगी एलेक्सा, नाराज पत्नी ने परेशान होकर घर से बाहर दिया फेंक

  • पति से रात में अचानक बातें करने लगी एलेक्सा
  • पत्नी ने परेशान होकर घर से बाहर दिया फेंक

Shiv Pathak
Update: 2024-01-01 11:10 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डिजिटल टेक्नोलॉजी ने हमारी लाइफ को आसान करने का काम किया है। होम एप्लायंस से लेकर तमाम तरह के गैजेट्स हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं। इन डिवाइस पर हमारी निर्भरता इतनी बढ गई है कि इनके बिना एक दिन निकाल पाना भी मुश्किल है। इन्हीं में से एक एलेक्सा भी है। इस डिजिटल व्यॉस असिस्टेंट ने घर के सभी डिवाइस को एक जगह से मैनेज करना आसान बना दिया है। नेचुरल लैंगवेज प्रोसेसिंग और स्पीच रेकोग्निशन टेक्नोलॉजी के चलते हमें एलेक्सा को अपनी भाषा में इंस्ट्रक्शन देना होता और एलेक्सा हमारे डिमांड्स को पूरी करती है।

कई लोगों को गूगल असिस्टेंट, सिरी और एलेक्सा जैसे व्यॉस असिस्टेंट से बातें करना काफी रोमांचक लगता है। हम एलेक्सा से कभी गाना बजाने को कहते हैं तो कभी अपनी कंफ्यूजन दूर करने की कोशिश करते हैं। आप भी ऐसा करते होंगे और एलेक्सा आपकी बातों का जवाब भी देती होगी। हाल ही में एलेक्सा को लेकर एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जिसे जानने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। न्यूयार्क पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, टिकटॉकर जेस की एलेक्सा ने बीच रात में उसके पति से बात करनी शुरू कर दी। यह देखकर जेस को काफी हैरानी हुई और परेशान होकर इस महिला ने फौरन एलेक्सा को उठाकर घर के बाहर फेंक दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला

जेस ने बताया कि पिछले हफ्ते वह शहर से बाहर थी और इस दौरान एलेक्सा रोज रात में उनके पति से बात करना शुरू कर देती थी। एक दिन जब जेस के पति देर रात वीडियो गेम खेल रहे थे तभी एलेक्सा की आवाज आई। इन वजहों से उनके पति एलेक्सा से काफी परेशान थे। जेस को ऐसा लगने लगा जैसे एलेक्सा पति-पत्नी की हर बात को कान लगाकर सुनती थी। एलेक्सा कई बार बहुत निजी बातें करने लगती थी। कई बार परिवार के सभी लोगों के शांत होने के बावजूद वह अपने आप बातें करना शुरू कर देती थी।

लोगों के सामने गोपनीय बातों के बाहर आने का खतरा

जेस ने बताया कि वह इतना ज्यादा परेशान हो चुकी थी कि उन्होंने गुस्से में आकर एलेक्सा को घर के बाहर फेंक दिया। उन्होंने कहा कि हमें डर था कि एलेक्सा उनके सीक्रेट और निजी इंफॉर्मेशन को लोगों के सामने बोल सकती है। जेस ने लोगों को एलेक्सा को अपने बेडरूम से बाहर रखने की सलाह दी। वीडियो को यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिल रही है। कुछ यूजर इसे बेहद खतरनाक मान रहे हैं।

हालांकि, एलेक्सा की बातें सुनने और रिकॉर्ड करने की आदत एक बार उपयोगी भी साबित हुई है। दरअसल, वेल्स में एक शख्स ने अपनी पत्नी की चाकू गोंदकर हत्या कर दी थी। इस घटना के दौरान एलेक्सा ने पत्नी की चींख रिकॉर्ड कर ली जो बाद में जाकर कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश हुआ। इस रिकॉर्डिंग की वजह से ही डेनियल व्हाइट को पत्नी की हत्या करने के जुर्म में सजा सुनाई गई।

Tags:    

Similar News